केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने झंडा फहराया



रामपुर -26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पुलिस लाइन में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी उसके बाद परेड ग्राउंड में परेड के दौरान सलामी ली और उनको शस्त्र की फायरिंग कर सलामी दी इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा सहित जिले के सभी अधिकारीगण मौजूद थे और भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता भी मौजूद थे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जिन पुलिस कर्मियों ने अच्छा कार्य किया था उनको केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि देश तरक़्क़ी की ओर बढ़ रहा है और हम लोगों ने जो वादे किए थे वह पूरे हो रहे और हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा बना रहे और सब लोग मिलजुलकर इस गणतंत्र दिवस को मनाए


टिप्पणियाँ