3 फरवरी को फिरोजाबाद में शिवपाल करेगे रैली

                   


अखिलेश यादव की पार्टी सपा से बगावत कर नई पार्टी बनाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बड़ा ऐलान किया। शिवपाल ने कहा है कि वह फिरोजाबाद से आम चुनाव लड़ेंगे।   उन्होंने अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि जनता उसपर विश्वास कैसे करे, जिसने अपने बाप और चाचा को धोखा दिया है।


 शिवपाल ने कहा , 3 फरवरी को फिरोजाबाद में मेरी रैली होनी है। उस दिन मैं वहां से लड़ने का ऐलान करूंगा। शिवपाल ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा, जो अपने बाप और चाचा को भी धोखा दे, बताओ ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है? बताओ क्या-क्या नहीं किया मैंने। मैंने उसके पढ़ाई से लेकर के क्या-क्या नहीं किया। नेताजी (मुलायम सिंह) को कौन कहता था कि वह गुंडों के सरदार हैं। सपा में सारे लोग गुंडे हैं?


टिप्पणियाँ