आजम खां की पत्नी तंजीम फातमा जेल के अंदर गिरने से घायल, हाथ में प्लास्टर चढ़ा



    
सीतापुर।  पूर्व मंत्री/सांसद आजम खां की पत्नी तंजीम फातमा जेल में गिरने से हुयीं घायल। विधायक तंजीम फातमा के कंधे में आयी  चोट, हाथ में चढ़ा प्लास्टर। जेल के बाथरूम में गिरने से तंजीम फातिमा के हाथ में लगी चोट सीतापुर जेल में बंद हैं आजम खां और पत्नी तंजीम फातिमा।


8 मई 2020 को जेल के बाथरूम में फिसल के गिर गई थी  जिससे उन्हें कंधे में उन्हें  चोट आई थी।  जेल चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद  उन्हें एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर किया गया था जहां उनके कंधे में हेयरलाइन क्रैक पाए जाने के बाद उनका तत्काल प्लास्टर किया गया  प्लास्टर के बाद उन्हें लगभग 2  घण्टे के अंदर वापस सीतापुर जेल में दाख़िल कर दिया गया।


 


टिप्पणियाँ