सुधीर महरिया स्मृति संस्थान ने फतेहपुर शेखावाटी में साढे पांच सो से अधिक परिवारों को  खाद्य सामग्री के किट वितरित किये।  - संस्था का पांचवें चरण में पांच हजार किट बांटने का लक्ष्य।

सीकर।
                 जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं मे से एक सुधीर महरिया स्मृति संस्थान द्वारा बुधवार व गुरुवार को फतेहपुर शेखावटी में साढे पांच सो से अधिक जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किये  |
           सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक बी एल मील ने बताया कि फतेहपुर शेखावाटी के पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के सहयोग से जिले मर मे लोकडाऊन के अगले दिन से जरुरतमंदों के किट वितरित करने के सीलसीले के तहत फतेहपुर शेखावटी मे साढे पांच सो से अधिक किट वितरित किये गये है। प्रत्येक किट में एक परिवार के लिये आवश्यक  पंद्रह दिन की खाद्य सामग्री पैक करके वितरित करवाई जा रहे है।
                  जिला प्रशासन नियंत्रण कक्ष, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य सूचनाओं से कोविड-19 व लोकडाउन में फंस कर खाने की समस्या से जूझ रहे सीकर शहर के औद्योगिक क्षेत्र, पिपराली बाईपास चौराहा, पोलकाजी स्कूल के पीछे, बगिया बाईपास चौराहा, न्यू हाउसिंग बोर्ड, नवलगढ़ चूरू रेलवे लाइन के बीच की बस्ती, जगदंबा कॉलोनी, फतेहपुर रोड, खटीकान प्याऊ, जगमालपुरा फाटक, बस डिपो, नवलगढ़ रोड क्षेत्र में भी जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट घर तक पहुंचाये गये है |
             फतेहपुर शेखावटी के पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया ने बताया कि जिले में जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए पांचवें चरण में संस्था का पांच हजार किट तैयार कर उशको वितरित करने का लक्ष्य है। इस कार्य में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान डायरेक्टर बीएल मील के साथ राकेश मील, भीम सेना के अनिल तिरदिया, पूर्व पार्षद बलराम नायक, सुभाष मील ,ओमपाल सिंह शेखावत, रेखाराम डूडी, प्रेम सैनी, नाहर सिंह रुहेला, मोहन बाजोर, नरेश सोनी, घनश्याम वर्मा,  मीणा जी ,भुवनेश वर्मा, चेतन वर्मा , पार्षद प्रतिनिधि इमरान बेहलीम, पूर्व पार्षद संपत सिंह, ठेकेदार शकील पठान, पंकज शर्मा, रुपाराम शेषमा, भारत सिंह, अमित शर्मा, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश राय, दिनेश जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री के किट तैयार कर वितरित कर रहे है।


टिप्पणियाँ