पुणे में कोविड-19 के 16 मामले: कलेक्टर

पुणे, ::  महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या अब तक 16 हो गई है। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने रविवार को कहा कि नवीनतम संक्रमित व्यक्ति ने जापान की यात्रा की थी।


उन्होंने बताया, ‘‘उस व्यक्ति को नायडू अस्पताल में 14 मार्च को भर्ती कराया गया था। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे से उसके स्वाब के नमूने का परिणाम आया है जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।”


महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 32 मामलों की पुष्टि हुई है जो देश में सबसे अधिक है।


पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके सबसे अधिक प्रभावित हैं जबकि मुंबई, नागपुर, यवतमाल, ठाणे और अहमदनगर में भी संक्रमण के पुष्ट मामले सामने आए हैं।


टिप्पणियाँ