दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया

जयपुर, :: राजस्थान के नागौर जिले में पिछले वर्ष कथित दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया।


पुलिस ने रविवार को नागौर के एक अस्पताल में भर्ती पीड़िता के दर्ज बयान के आधार पर आरोपी रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने बताया कि मामला चूरू जिले के सांवदा थाने में दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार यह कथित घटना वहीं की है।


पुलिस जांच अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि किशोरी का विवाह एक व्यक्ति के साथ पिछले वर्ष नवम्बर में हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ विवाह से लगभग दो माह पूर्व उसके घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया।


उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पोक्सो की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ