सहायक उप निरीक्षक ने की आत्महत्या

कोल्लम,: केरल में 47 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक ने पुलिस थाने में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि एझुकोन पुलिस थाने के बरामदे में स्टालिन शुक्रवार को फांसी से लटके मिले। वह शुक्रवार को रात्रिकालीन शिफ्ट में आए थे।

रात्रिकालीन गश्त करके अन्य पुलिसकर्मी जब कार्यालय आए तो उन्होंने स्टालिन को फांसी से लटका पाया। स्टालिन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्टालिन को एक महीने पहले ही पदोन्नत करके सहायक उप निरीक्षक बनाया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसा कहा जा रहा है कि वह कथित तौर पर कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे।


टिप्पणियाँ