संशोधित नागरिकता बिल को घर घर बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता


अमरोहा। संशोधित नागरिकता बिल को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संयोजक डा. मनन कौशल व उदयगिरि गोस्वामी रहे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने की।

  कार्यशाला में संशोधित नागरिकता बिल के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को संवाद, मीडिया, सांशल मीडिया व नागरिकता सहायकों की नियुक्ति कर समाप्त करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि संपर्क के चरण में सभी वर्गों में इस बिल के महत्वपूर्ण बिन्दुओं, इस बिल की सच्चाई क्या है तथा विपक्ष की क्षुद्र राजनीति आदि विषयों पर सभाओं व रैलियों का आयोजन होगा।

इसके अलावा गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान, प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद प्रस्ताव के पोस्ट कार्ड भी भेजे जाएंगे। जिले के हर सैक्टर में गोष्ठी व चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

   इस अवसर पर विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक धनौरा राजीव तरारा, अभिनव कौशिक, डा. ़ऋषिपाल नागर, गिरीश त्यागी, राजीव शर्मा, यशवंत गुर्जर, तरुण शेखावत, राकेश वर्मा, राम सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह सैनी, चन्द्रभान भाटी, प्रेम िंसह सैनी, विजयवीर सिंह, भूप सिह अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ