नेहरू युवा केन्द्र की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा। भारत सरकार खेल मंत्रालय की ओर से डिडौली थाना क्षेत्र में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉ क के बच्चों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। समस्त ब्लॉक के लगभग 40 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया सभी को नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रशिक्षण दिया गया और उनके खाने-पीने का खर्चा पर आने जाने का खर्चा भी दिया गया। खेल मंत्रालय के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में जनपद भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को खेल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को खेल की जानकारी दी जा रही है और खेल जीवन में कितना महत्वपूर्ण है इस बारे में बताया जा रहा है इस कार्यक्रम में गजरौला ब्लाक के एन वाई वी उदय प्रताप ने बताते हुए कहा कि जनपद भर में किन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उनकी मंशा है कि जनपद भर के समस्त बच्चों को खेल के बारे में जागरूक किया जाए जिसके लिए उन्हें भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से निर्देशित किया गया है जिसमें नेहरू युवा केंद्र के समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रशिक्षण दिया।

 

टिप्पणियाँ