81 किलो का लड्डू बाट धूम धाम से मनाया गया मुलायम सिंह का 81 वा जन्मदिन


            
   लखनऊ :   समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री  मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिवस राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा उत्तराखण्ड में समारोह पूर्वक मनाया गया। गरीबों में फल एवं भोजन बांटा गया। शहर में कई स्थानों पर केक काटकर तथा लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज हजारों कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की उपस्थिति में  मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोल्लास मनाया गया। प्रसिद्ध कवि एवं हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष  उदय प्रताप सिंह ने केक काटा और  मुलायम सिंह के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सहयोगी  लज्जाराम शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।
       मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अतिरिक्त अब असहाय, बेसहारा आदमी और गरीब कार्यकर्ता का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए। वे स्वयं भी ऐसे कार्यक्रम में जाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय का विरोध और न्याय का साथ देकर हम जनता में अपनी पैठ बना सकते है। उन्होंने कहा नौजवान को उन जैसा बनना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
      


टिप्पणियाँ