बसपा नेता ने थामा सपा का हाथ


लखनऊ :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी ने संकल्प लिया कि वे सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे।
    आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख बसपा नेता हैं आजमगढ़ के सर्वश्री बलिहारी बाबू पूर्व राज्यसभा सदस्य, झांसी के तिलक चंद्र अहिरवार पूर्व मंत्री, ललितपुर के फेरनलाल अहिरवार पूर्व विधायक तथा राठ के श्री अनिल अहिरवार पूर्व विधायक। इनके अतिरिक्त औरैया के भाजपा के पूर्व विधायक श्री इन्द्रपाल पाल ने भी सदस्यता ली। श्री बलिहारी बाबू के साथ कांग्रेस की श्रीमती साफिया परवीन, नरसिंह सिंह, भाजपा के रजनीश सिंह, संतोष मोदी, डोम समुदाय के नेता श्री राजेन्द्र डोम भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बामसेफ के श्री दीपचन्द्र, छात्रनेता विजय कुमार, शुभ नारायण, विवेक पाण्डेय भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
     बलिहारी बाबू के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बसपा नेता, पूर्व सभासद, ब्लाक अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, मण्डल अध्यक्ष, समाजसेवी, युवानेता, लेखक, पूर्व प्रमुख, पूर्व प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
    झांसी के पूर्व एमएलसी एवं बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी बिहार, झारखण्ड, दिल्ली प्रदेश श्री तिलक चन्द्र अहिरवार के साथ आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उल्लेखनीय हैं पूर्व विधायक श्री फेरन लाल अहिरवार तथा श्री अनिल अहिरवार के अतिरिक्त सर्वश्री पीसी गौतम पूर्व को-आर्डिनेटर बुंदेलखण्ड, कानपुर सभी पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा हमीरपुर, अवध नारायण ज्ञानी एवं वीरेन्द्र वर्मा, संतोष कुशवाहा, वरदानी लाल वर्मा तथा राजकुमार अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा महोबा, विनोद राजपूत एवं राजेन्द्र अहिरवार जिला पंचायत सदस्य झांसी, शीलू गौतम जिला पंचायत सदस्य जालौन, करन राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख, जमील भूरे, जुगल किशोर अहिरवार शहीद मंसूरी सभी पार्षद शनि चैहान, सभासद उरई नगर पालिका। बसपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, प्रधान, युवा नेता भी बढ़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने बसपा, भाजपा से आए सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को सन् 2022 के लिए 351 सीटों पर जीत का अपना लक्ष्य जरूर हासिल होगा। हमें इसके लिए अभी से जुट जाना हैं। श्री यादव ने कहा हमारे साथ बसपा के नींव के पत्थर आए हैं। इन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। सन् 2022 में बाइसकिल ही चलेगी।
     इस अवसर पर सर्वश्री किरनमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, रमाकांत यादव एवं दरोगा प्रसाद पूर्व सांसद एवं बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, दुर्गा यादव, मो0 वसीम सभी पूर्वमंत्री, आलम बदी, नफीस अहमद सभी विधायक, चंद्रपाल सिंह सांसद, दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव एवं श्याम सुन्दर यादव पूर्व विधायक, हवलदार यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़ एवं तिलक यादव जिलाध्यक्ष ललितपुर आदि भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ