सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाइयों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9415467934 जारी -डा0 नवनीत सहगल

लखनऊः  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के निर्बाध संचालन के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके फलस्वरूप पिछले तीन दिनों से नोएडा तथा गाजियाबाद में लाॅक डाउन के कारण बंद पड़े मास्क व सेनिटाइजर बनाने वाले कारखाने चालू कराया जा रहा हैं। इसके अलावा लखनऊ एवं कानपुर मंे मास्क व सैनीटाइजर बनाने वाली इकाइयों को भी शुरू कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है।
यह जानकारी प्रमख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे प्रदेश में लाकडाउन है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया आमजन को आसानी से मेडिकल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए लघु इकाइयों के निर्बाध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इनमें दवायें, मास्क, सेनिटाइजर, खाने-पीने एवं आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयां प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा ब्रेड इत्यादि बनाने वाली इकाइयों को भी चालू रखने के प्रयास किये जा रहे है।
डा0 सहगल ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ में बे्रड इत्यादि बनाने वाली इकाइयों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। लगभग 33 नये लाइसेंस आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये हैं, जिससे हैण्ड सेनिटाइजर बनाने का कार्य आरम्भ हो गया है या इकाइयों नेे अपनी क्षमता में वृद्धि कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए गये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित औद्योगिक इकाइयों से समन्वय करके जिलाधिकारी के माध्यम से उनके व उनके कर्मचारियों को समुचित पास इत्यादि जारी कराकर इन इकाइयों को चालू कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदेश में दवाइयों की कमी न हो।
प्रमुख सचिव ने बताया कि उद्यमियों की सुविधा के लिए मुख्यालय पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापित कराते हुए हेल्पलाइन नं0 9415467934 जारी कर दिया गया है। प्रदेश की किसी भी औद्योगिक इकाइयों को जिसके द्वारा आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, वह इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।  उन्हें यथा समय हर सम्भव मदद दी जायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...