दो पक्षों में हुए संघर्ष में लगभग छह लोग घायल

भिवानी, ::  दादरी शहर के रविदास नगर क्षेत्र में रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ जिसमें लगभग छह लोग घायल हो गये।


पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक मकान में आग लगा दी गई और कई वाहनों में तोडफ़ोड़ भी की गई।


पुलिस जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।


उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


टिप्पणियाँ