सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रविशंकर प्रसाद एनआईसी टेक–कांक्लेव 2020 का उद्घाटन करेंगे

विधि एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद दूसरी एनआईसी टेककांक्लेव 2020 का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) कल प्रवासी भारतीय केंद्र, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली में करेगा। इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संचार तथा नागरिक संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री धोत्रे संजय शामराव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव श्री अजय साहनी और सिसको (भारत और दक्षेस) के अध्यक्ष श्री समीर गर्दे भी उपस्थित रहेंगे।


इस वर्ष की थीम टेक्नोलॉजीस फॉर नेक्स्टजेन गर्वेनेंसहै।


एनआईसी सरकार के विभिन्न स्तरों पर सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के लिए एक प्रमुख संगठन है। इस विषय में एनआईसी डिजिटल इंडिया का महत्वपूर्ण घटक है। सरकार के लिए राष्ट्रीय आईसीटी अवसंरचना स्थापित करने के अलावा एनआईसी ने केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न क्षेत्रों के लिए समाधान/प्लेटफार्म तैयार और विकसित किये हैं। इसके जरिये सेवाओं में पारदर्शिता, आयोजन और प्रबंधन में इजाफा हुआ है।


देश में सूचना और संचार प्रौद्योगिकीय के परिदृश्य में भारी बदलाव आया है, जिसका कारण नई उभरने वाली प्रौद्योगिकियां और नई दिशाएं देने वाले नवाचार हैं। इस सुविधा से नागरिकों तक पारदर्शी रूप में सूचनाओं को पहुंचाया जाना संभव हुआ है। इन प्रौद्योगिकियों के अपनाने से देश के डिजिटल बदलाव में बहुत मदद मिलेगी।


इस सम्मेलन से देश भर के सरकारी अधिकारियों का क्षमता निर्माण होगा और नागरिक केंद्रित सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में सुविधा मिलेगी। सम्मेलन में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में हिस्सा लेंगे और साइबर सुरक्षा, हाईपरस्केल आर्किटेकचर, डिजाइन थिंकिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।  


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...