राजस्थान : पूर्व मंत्री तांबी का निधन

जयपुर, : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी का शनिवार को उनके पैतृक गांव जहाजपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तांबी का कल देर रात निधन हो गया था।


तांबी (84) पिछले कुछ दिन से बीमार थे और उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था।


तांबी का अंतिम संस्कारण जहाजपुर में बनास नदी के किनारे किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने तांबी को अंतिम विदाई दी।


गहलोत ने तांबी के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी तांबी के निधन पर शोक जताया है।


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतनलाल तांबी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। पूरा प्रदेश कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में उनके परिजनों के साथ खड़ा है।’’ 


टिप्पणियाँ