अमरोहा में कैब का विरोध कांग्रेस ने बिल की प्रति जला कर जताया विरोध


अमरोहा। जिला व शहर कांग्रेस की ओर से संयुक्त रुप से तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। लोकसभा में पारित संशोधित नागरिकता बिल को आरएसएस का एजेंडा बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे संविधान की मूल भावना के विपरीत यह संशोधित विधेयक है। इसलिए कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है। जिलाध्यक्ष चौ. सुखराज सिंह ने कहा कि देश का गौरवशाली इतिहास एकता व समानता है। लेकिन केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यह बिल स्वीकार कर लिया जाता है तो निश्चय ही इससे देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। तत्पश्चात बिल की प्रति को आग के हवाले कर दिया गया।

   इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौ. सुखराज सिंह के साथ ही शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, हाजी खुरशीद अनवर, यासिर अंसारी, निराले अंसारी, परवेज आरिफ टीटू, मेराजुल जफर, सादिक अहमद, जहीर आलम, हिलाल अहमद, नईम खां, ओमकार कटारिया आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ