सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता



नई दिल्ली :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर  के समक्ष बहुजन समाज पार्टी छोड़कर विगत विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा के लखनऊ उत्तर के प्रत्याशी रहे  अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’ एवं  वि0स0 चुनाव 2017 में लखनऊ पूर्व से बसपा के प्रत्याशी रहे सरोज शुक्ला एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि उल्लेखनीय है कि अजय श्रीवास्तव‘अज्जू’ अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा सरोज शुक्ला एडवोकेट लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूरी ताकत के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया।

 सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर ने इस मौके पर पार्टी में शामिल होने पर  अजय श्रीवास्तव एवं सरेाज शुक्ला को बधाई देते हुए स्वागत किया है। उन्होने कहा कि इन दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से लखनऊ में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व विधायक  सतीश अजमानी के समक्ष विगत लोकसभा चुनाव में लालगंज क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे एवं पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन  फौजदार प्रसाद जनपद मऊ एवं दो बार महोबा से सभासद रहे  अली हसन पहलवान जनपद महोबा व वाजिद अली ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...