अमरोहा संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू



अमरोहा। अमरोहा संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। प्रशासन ने नामाकंन की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। कलक्ट्रेट में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। नामाकंन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील रहेंगे। केवल प्रत्याशी और उसके समर्थक ही अंदर जा सकेंगे। 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात चरणों में होने वाले मतदान के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च को शुरू होगी। मुरादाबाद मंडल की अमरोहा और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। अमरोहा में नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। नामाकंन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रहेगा। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों के अलावा अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्याशियों और उनके तय प्रस्तावकों के अतिरिक्त कलक्ट्रेट में समर्थकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पूरे जनपद में धारा 144 लागू है। अस्त्र-शस्त्र लेकर भी चलना प्रतिबंधित है।


टिप्पणियाँ