सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का कुनबा बढ़ा, विभिन्न पार्टियों के ३०० लोग हुए शामिल


लखनऊ,  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अध्यक्षता में आस्था व्यक्त करते हुऐ सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रसपा लोहिया का दामन थामा! पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखनऊ के दिनेश रावत के नेतृत्व में ३०० लोगो ने जिला लखनऊ के सभी विधानसभाओं से पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व ग्राम प्रधान, वर्तमान बीडीसी व सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसपा पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण की! प्रसपा लोहिया में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से वंदना रावत जिला पंचायत सदस्य,मालती रावत जिला पंचायत सदस्य लखनऊ,दिनेश रावत सभासद लखनऊ बीकेटी,राजू रावत पूर्व बीटीसी बीकेटी,अवधेश यादव बीकेटी अध्यक्ष व्यापार मंडल,सुमन रावत बीकेटी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, एडवोकेट राम देवी सपा नेता,देशराज रावत भाजपा उत्तरी विधान सभा,नीलू सिंह राज महमूदाबाद पूर्व प्रधान,राजेश कुमार प्रधान ससूल पुर, अशोक कुमार विरूहा ग्राम प्रधान, राजकुमार रावत सिटकाया खुद पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामगोपाल रावत राष्ट्रीय महासचिव पासी विकास संस्थान,नीरज कुमार भारतीय पाशी विकास संस्थान ब्लाक महा सचिव, राम किशोर बसपा, फूलचंद रावत मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल गंज, राम सेवक पासी बीजेपी नेता,राजेश कुमार रावत पूर्व बसपा नेता मोहनलाल गंज आदि राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने प्रसपा लोहिया की सदस्यता ग्रहण की।

 

इस अवसर पर प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारी संख्या में विभिन्न पार्टियों के महिलायें व नेता प्रसपा लोहिया में विश्वास कर पार्टी में शामिल हो रहे है इनके जुड़ने से पार्टी और तेजी से आगे बढ़ेगी व मजबूत होगी और हमें अभी पार्टी के विस्तार के लिए इसी ताकत की ही जरूरत है!

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी सेकुलर मोर्चा के दलों के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

वहीं लोक सभा चुनाव को देखते हुए कहा कि हमारी पार्टी को लगभग चार महीने बने हुऐ,हमने पूरे प्रदेश व जिलों में पार्टी का गठन कर लिया है! अब १०-१२ दिन में बूथ तक पहुंच जाना है,बूथ कमेटी तक पहुंचना है! जल्द ही चुनावों की तिथियां आ सकती है! हम जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट बनायेंगे! और हमें उन सभी सीटों पर जीतना है जहां-जहां हमारे प्रत्याशि खड़े होंगे! अब केवल बूथ की तैयारी हमारे संगठन को करना है!

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुऐ प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. शिवपाल जी ने कहा कि इन पर लोगो का भरोसा उठ गया है,सब का साथ,सब का विकास, अच्छे दिन आयेंगे, काला धन लायेंगे, बेरोजगारी दूर करेंगे, भ्रष्टाचार तीन महीने में खत्म हो जायेगा आदि,भाजपा ने यह सब कुछ नहीं किया सब खोखले वादें साबित हो गये..!आज छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गयी है!

वही आंतकवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री ने २०१४ में कहा था कि हमारी जिन सीमाओं पर कब्जा है हमारी सरकार बनेगी तो हम सीमाएं सुरक्षित करा देंगे! आतंकवादी रोज हमला कर रहे हैं! अभी जो पुलवामा में आतंकवादी घटना घटी पूरा देश दुखी है!इस दुःखद घड़ी में प्रसपा सरकार के साथ है! आज भाजपा के सभी वादे खोखले निकले! इन लोग काम कुछ नहीं करेंगे सिर्फ बाते करेंगे! मंदिर की बाते करते-करते तीन दशक निकाल दिये! पर मंदिर नहीं बनवा पाये!

साथ ही बी टीम कहने वालो पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव आते-आते अफ़वाह बहुत उड़ेगी !अब कोई उन से पूछे कि बी टीम कौन है.?

श्री यादव ने कहा कि यह निश्चित तय है कि अबकी केन्द्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी..!

इस मौके पर पार्टी संरक्षक मा. भगवती सिंह पूर्व सांसद,प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी,पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सी.पी राय,जिला अध्यक्ष लखनऊ रंजीत यादव, प्रवक्ता व महानगर अध्यक्ष अजये त्रिपाठी 'मुन्ना', अरविंद यादव प्रदेश सचिव,राष्ट्रीय प्रवक्ता इं. अरविंद यादव,ममता सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा,दिलीप कुमार मिश्रा जिला महासचिव,डॉ.रंजना बाजपेई प्रवक्ता व रामशंकर द्विवेदी प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय अधिवक्ता समूह,आदि लोग उपस्थित थे..!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...