जनपद फिरोजाबाद/थाना सिरसागंज 04 लूटेरे गिरफ्तार

जनपद फिरोजाबाद/थाना सिरसागंज
   04 लूटेरे गिरफ्तार
    लूट के 01 लाख 14 हजार रू0 व ज्वैलरी
  घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल 
   02 तमंचे 315 बोर, 03 जीवित कारतूस बरामद
    दिनांक 20.02.2019 की सांय थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सिरसागंज तिराहा कस्बा अराॅंव मे ंचेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर लूट के 01 लाख 14 हजार रू0, 03 सोने की अंगूठी, 01 जोडी बाली, 01 जंजीर, 02 तमंचे 315 बोर, 03 जीवित कारतूस, घटना मे ंप्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई। 
    पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने लूट की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि बरामद रूपया व ज्वैलरी लूट की दो घटनाओं से सम्बन्घित है, जिसके सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत है। 
    इस सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    मनीराम निवासी खेरिया सिकमी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
2.    गोविन्द निवासी खेरिया सिकमी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
3.    मुन्ना लाल निवासी खेरिया सिकमी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
4.    प्रेमचन्द्र उर्फ चंदू निवासी खेरिया सिकमी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी
1.    लूट के 01 लाख 14 हजार रू0
2.    03 सोने की अंगूठी, 01 जोडी बाली, 01 जंजीर
3.    02 तमंचे 315 बोर, 03 जीवित कारतूस
4.    घटना मे ंप्रयुक्त मोटर साइकिल


टिप्पणियाँ