चंद्रशेखन रावण की धमकी, हमें मत छेड़ना वरना .....


मेरठ (मेरठ ब्यूरो) लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ एक बार फिर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की गतिविधियां तेज और तेवर उग्र होते जा रहे हैं मवाना रोड स्थित अंबेडकर भवन में बड़ी तादाद में एकत्रित हुए भीमा आर्मी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे चंद्रशेखर रावण का जमकर स्वागत किया, उनको फूल मालाएं पहनाई गई और चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और और उन में जोश भरने के लिए चंद्रशेखर उर्फ रावण ने मात्र 3 मिनट में चेतावनी भरे अंदाज में कह डाला कि हमें मत छोड़ना वरना कपड़े की तरह फाड़ देंगे

 

तमाम रोक के बावजूद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर शनिवार को युवाओं को संबोधित कर गए। शनिवार को मवाना रोड कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड स्थित डा. आंबेडकर धर्मशाला में चंद्रशेखर के स्वागत में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम रखा था। ।

 

चंद्रशेखर ने अपना संबोधन अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म वाले प्रकरण से किया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक जब न्याय नहीं मिला तो कार्यकर्ताओं ने आवाज उठायी।

 

 इस दौरान भीम आर्मी व चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद के जमकर नारे लगे।  चंद्रशेखर ने कड़े शब्द बोले, उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का डंडा और झंडा दोनों मजबूत हैं। जो संविधान से समझता हो, वह ठीक है।लेकिन जो संविधान से बड़ा बनना चाहता है। उसे हम दूसरे तरीके से समझा सकते हैं। 

 

हम आज भी चमडा उतारना जानते हैं। जूता बनाना जानते हैं और जूता सिर पर मारना भी जानते हैं। हमें मत छेडना, हम कपडे की तरह फाड़ देंगे।

टिप्पणियाँ