सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जहाँ तलवार बाँटे गए वहीं कांग्रेसियों ने संविधान, क़लम और गुलाब बांटा

 




ग़ाज़ियाबाद, 2026.
कांग्रेस ने 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में संविधान की प्रस्तावना, गुलाब का फूल और क़लम बांटकर नये साल पर सद्भावना का संदेश दिया. ग़ौरतलब है कि इसी जगह पर कुछ दिनों पहले हिंदू रक्षा दल नामक आतंकी संगठन से जुड़े लोगों ने तलवार और फरसा बांटा था. 

कार्यक्रम का संयोजन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शाकिर अली शामिल हुए. 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हज़ारों राहगीरों जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे को संविधान की प्रस्तावना, गुलाब और क़लम बांटा. 

कार्यक्रम के बाद शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पिछले कुछ सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठित स्तर पर नफ़रत और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश आरएसएस और भाजपा से जुड़े तत्व करतल रहे हैं. जिन्हें सरकारी संरक्षण मिला हुआ है. 

कार्यक्रम के संयोजक अकबर चौधरी ने हथियार बांटने के मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी के अभी तक गिरफ़्तार नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए उसे तुरंत गिरफ़्तार करने की माँग की.

शाकिर अली ने कहा कि गाज़ियाबाद में यती नरसिंहानंद और पिंकी चौधरी जैसे गुंडे माहौल बिगाड़ रहे हैं. इन्हीं तत्वों ने पिछले दिनों ईसाई समुदाय पर भी हमले किए थे.

कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, ओबीसी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल चौधरी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश सचिव बलराज छाबड़ा, दलित कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रवि चौधरी, पप्पू कॉलोनी पूर्व पार्षद जितेंद्र टाक, महानगर सचिव पंडित हरेंद्र शर्मा, रिजवान सैफी आदि मौजूद रहे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...