सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑनलाइन गेमिंग ने रचा झूठे अपहरण का ड्रामा, कृष्णानगर पुलिस ने 72 घंटे में किया पर्दाफाश





लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना कृष्णानगर पुलिस ने त्वरित, प्रभावी एवं तकनीकी कार्रवाई करते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति रजनीश कुमार को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी प्रस्तुत करती है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुमशुदा रजनीश कुमार विद्युत विभाग में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बीते कई महीनों से लगातार ऑनलाइन गेमिंग में लिप्त था। जिन प्रमुख ऑनलाइन गेम्स का वह नियमित रूप से प्रयोग कर रहा था, उनमें शामिल हैं—
👉 Blocky Blast Puzzle
👉 Subway Surfers
👉 Snap Style Dress Up
👉 Vortella Dress Up
👉 Plonky etc.
इन गेम्स के दौरान विभिन्न ऑनलाइन लोन एप्स के माध्यम से उसने लगभग 40 लाख रुपये तक का कर्ज ले लिया। लोन की अदायगी न हो पाने की स्थिति में उसे लगातार कॉल्स के माध्यम से मानसिक दबाव बनाया गया तथा निजी फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकियां दी गईं। इसी मानसिक तनाव और भय के कारण उसने स्वयं के अपहरण की झूठी सूचना देकर घर से निकलकर दिल्ली होते हुए बरेली चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित कर लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा व्यक्ति को जनपद बरेली से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति की ऑनलाइन गेमिंग एवं डिजिटल लोन के दुष्परिणामों को लेकर काउंसलिंग भी कराई।

कृष्णानगर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से परिजनों ने पुलिस विभाग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह मामला समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अनियंत्रित ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन किस प्रकार व्यक्ति और परिवार को गंभीर संकट में डाल सकते हैं।

कृष्णानगर पुलिस की इस तत्पर और पेशेवर कार्रवाई से प्रभावित होकर परिजनों ने पुलिस विभाग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह प्रकरण दर्शाता है कि पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में कार्यरत टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी तकनीकी दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनहित में कार्य कर रही हैं।

"" इस सराहनीय उपलब्धि के लिए कृष्णानगर पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी

" पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ एवं थाना कृष्णानगर पुलिस टीम  नागरिकों से अपील करता है कि वे ऑनलाइन गेमिंग एवं लोन एप्स के प्रयोग में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार के दबाव या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...