सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुलदीप सेंगर की सज़ा निलंबित करना न्यायिक नहीं राजनीतिक फ़ैसला है- शाहनवाज़ आलम

 






नयी दिल्ली, 28 दिसंबर 2025. उन्नाव रेप कांड के दोषी पूर्व भाजपा विधायक और योगी आदित्यनाथ के क़रीबी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा का निलंबन आरएसएस और भाजपा से जुड़े बलात्कारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया गया राजनीतिक फ़ैसला है. इससे पूरे देश की महिलाओं में भय और डर का माहौल बन गया है. सुप्रीम कोर्ट को इस फ़ैसले को ख़ारिज कर दिल्ली हाईकोर्ट के दोनों जजों को भी न्यायपालिका से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए. 

ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 227 वीं कड़ी में कहीं. 

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे बलात्कार के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा को निलंबित करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के दोनों जजों का रिकॉर्ड आरएसएस-भाजपा के नैरेटिव को क़ानूनी वैधता देने का रहा है. जज हरीश वैद्यनाथ शंकर गोधरा दंगों के समय लोक अभियोजक रहे हैं. तो वहीं राम मंदिर मामले में भी वो आरएसएस से जुड़े संगठनों के वकील रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के जज के बतौर वे बिना सुनवाई के ही जेल में बंद छात्र नेताओं उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर चुके हैं. वहीं वो 
मार्च 2025 में यह विवादास्पद बयान भी दे चुके हैं कि "ब्राह्मण समुदायों का हिंदू पुनरुद्धारवाद से ऐतिहासिक भूमिका है. यानी उनकी आस्था संविधान के बजाए मनुवादी व्यवस्था में रही है और वो मेरिट के आधार पर न्यायपालिका में कार्य करने योग्य नहीं हैं. 

दूसरे जज सुब्रह्मण्यम प्रसाद वही हैं जिन्होंने मुस्लिम संपत्तियों को निशाना बनाने वाले बुलडोजर विध्वंस के खिलाफ याचिकाओं को खारिज किया था. इसके अलावा उन्होंने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन द्वारा कथित धोखाधड़ी पर आलोचनात्मक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी निर्देश दिया था. 
इससे स्पष्ट है कि बलात्कारी कुलदीप सिंह सेंगर को न्यायिक फैसले से नहीं बल्कि राजनीतिक फैसले से छोड़ा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा के सत्ता में आने के बाद से बलात्कारियों के हौसले बुलंद हुए हैं. इसलिए बलात्कार और महिला हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना हर नागरिक की नैतिक ज़िम्मेदारी है. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...