सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ पब्लिक स्कूल में आर्ट–क्राफ्ट, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन

 




लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर खीरी में आर्ट–क्राफ्ट, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 

प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्नों ने अपनी कोमल कल्पनाओं के माध्यम से ‘बुक रीडिंग का महत्व’ विषय को प्रस्तुत किया। प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ‘क्राफ्ट क्रिएशन’, ‘फार्म टू प्लेट’, ‘पैरालंपिक्स’ एवं ‘ऑन द रोड’ जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल्स तैयार किए। जूनियर वर्ग के बच्चों ने ‘बॉलीवुड रेट्रो’, ‘वुडन वंडर’ तथा ‘ईको स्टिक क्रिएशंस’ पर आधारित सृजनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया।
 


सीनियर वर्ग के छात्र–छात्राओं ने विज्ञान विषय पर आधारित रोचक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट्स व मॉडल्स प्रस्तुत किए। इनमें ई.सी.जी. ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन, डीएनए मॉडल, स्ट्रक्चर ऑफ आई, रात्रिकालीन सौर ऊर्जा संयंत्र, अल्ट्रासोनिक सेंसर, असेंबल्ड ड्रोन, हाइड्रोपोनिक तकनीक, एनर्जी जेनरेशन, सोलर पावर प्लांट, डिस्टेंस मेजरमेंट प्रोजेक्टर आदि प्रमुख आकर्षण रहे। वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘लाइव कैफे’ के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
 

विद्यालय के हाउस डिग्निटी, नोबल, रीगल एवं लिबर्टी ने कार्टून थीम पर आधारित प्रस्तुति दी। क्रमशः 'जंगल बुक के मोगली और बघीरा’, अलादीन के ‘अलादीन और जिनी’, 'मोटू–पतलू' तथा 'टॉम एंड जेरी' पर बनाए गए आकर्षक कटआउट्स ने वातावरण को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में हाउस लिबर्टी विजेता तथा हाउस डिग्निटी उपविजेता रहा।
 

बाल मेले में चाइनीज फूड, साउथ इंडियन, चाट कॉर्नर, कबाब–पराठा एवं बेकरी सहित अनेक स्टॉल लगाए गए। लकी ड्रॉ में निकले आकर्षक पुरस्कार पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित गुप्ता, सी.एम.एस., जिला महिला चिकित्सालय ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी एवं बाल मेले की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के जनरल मैनेजर श्री शिखर पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने पाठ्य-सहगामी क्रियाकलापों को विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए उन्हें सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
 


प्रधानाचार्य श्री विजय सचदेवा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं एवं समस्त इंचार्ज को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...