सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झुंझुनूं में एटीएम लूट की अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, तीन इनामी गिरफ्तार



    ।अशफाक कायमखानी।
 

झुंझुनूं (राजस्थान)। झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने एटीएम लूट की एक बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर, तसलीम और रोबिन के रूप में हुई है, जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। यह गैंग गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटकर ले जाने की वारदातों को अंजाम देती थी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों ने नवलगढ़ में पोदार कॉलेज के सामने और बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर ले जाने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों एटीएम में मौजूद करीब 54 लाख रुपये की नकदी लूटे जाने से बचा ली गई।

इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए झुंझुनूं पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के करीब 10 जिलों में प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। करीब 500 किलोमीटर के दायरे में 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस जांच में एटीएम लूट की विभिन्न वारदातों में शामिल करीब 50 संदिग्ध अपराधियों के हुलिये सामने आए, जिसके आधार पर एक माह तक लगातार प्रयास किए गए। आखिरकार अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं जिलों में आधा दर्जन से अधिक एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट करना भी कबूल किया है।

इस कार्रवाई में झुंझुनूं पुलिस ने भिवाड़ी पुलिस के सहयोग से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रोबिन के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गोवंश तस्करी, राजकार्य में बाधा, हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...