भारत के चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तारीखों में बदलाव किया गया है। यह संशोधन उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सहित छह राज्यों में लागू होगा
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान-निकोबार में एसआईआर का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
नया कार्यक्रम इस प्रकार है।
- उत्तर प्रदेश: फॉर्म भरने की तारीख 26 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को होगा।
- तमिलनाडु: फॉर्म भरने की तारीख 14 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को होगा।
- गुजरात: फॉर्म भरने की तारीख 14 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को होगा।
- मध्य प्रदेश: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
- छत्तीसगढ़: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
- अंडमान और निकोबार: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
चुनाव आयोग ने कहा कि गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में गणना अवधि 11 दिसंबर यानी आज को समाप्त होगी और इन राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों की मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा।
आयोग के अनुसार केरल के लिए कार्यक्रम पहले ही संशोधित किया जा चुका है। राज्य में गणना अवधि 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और मसौदा मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।

टिप्पणियाँ