सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीकर पुलिस का बड़ा एक्शन रोहित गोदारा-राहुल रिणाउ गैंग के 8 गुर्गे गिरफ्तार



रंगदारी मांगने वाले संगठित गिरोह पर शिकंजा, BNS के नए प्रावधानों के तहत संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
       ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर,
पुलिस मुख्यालय व जयपुर रेंज आईजी एच जी आर सुहास के निर्देशानुसार गैंगस्टर्स के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी श्रृंखना में धनाढ्य व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाउ संगठित गिरोह के खिलाफ सीकर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर रामगढ़ सेठान पुलिस थाना क्षेत्र से इस गिरोह से संपर्क रखने वाले कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
BNS के तहत कठोर धाराओं में मुकदमा
आईजी पुलिस जयपुर रेंज एच.जी. राघवेन्द्र सुहास ने बताया कि अपराधियों के संगठित अपराधों से जुड़े होने के कारण भारतीय न्याय संहिता के नए और कठोर प्रावधानों का प्रयोग किया गया है। थाना रामगढ़ सेठान पर इन अपराधियों के विरुद्ध संगठित अपराध सिंडिकेट से संबंधित सहित आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
त्वरित कार्रवाई में 8 अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर वृत्ताधिकारी अरविन्द कुमार और थानाधिकारी रामगढ़ सेठान प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 दिसम्बर को 8 अभियुक्तों को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त रामगढ़ सेठान और उसके आसपास के निवासी हैं, जिनमें मनोज चांदोलिया (38), मुकेश चांदोलिया (34), योगेश कुमार (40), महेन्द्र सिंह (24), रवि उर्फ आर.के. जाखड़ (28), हरिश छापोलिया (29), जसवंत उर्फ पिन्टू (31) और रितिक जाड़ीवाल (28) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में हैं।
संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
आईजी श्री सुहास ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अपराधियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 107 में किए गए नवीन प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। इस धारा के तहत अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त गैंग्स अपराधों से जुड़े वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके द्वारा 50-50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी गई है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...