सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजभवन, लखनऊ में उम्मीद संस्था द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन लखनऊ के सहयोग से स्माइल परियोजना के तहत खेल महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया

 


 प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज उम्मीद संस्था द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन लखनऊ के सहयोग से ‘स्माइल परियोजना‘ के अंतर्गत राजभवन, लखनऊ में दो दिवसीय खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ विशेष कार्याधिकारी श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगराम, सुगमाऊ, चिनहट, सदर, बुलबुलपुर और नवादा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 500 पुनर्वासोन्मुख बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।
        विदित है कि ये सभी बच्चे, जो पूर्व में भिक्षावृत्ति में संलग्न थे, संस्था एवं शासन की सतत काउंसलिंग, शिक्षा, संवेदनात्मक देखभाल और प्रोत्साहन के माध्यम से आज मुख्यधारा की ओर अग्रसर हैं। राजभवन के प्रतिष्ठित प्रांगण में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उनकी उपस्थिति उनके भीतर जागे आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन परिवर्तन की उज्ज्वल दिशा को दर्शाती है।
        खेल महोत्सव-2025 में पारंपरिक खेलों नींबू-चम्मच दौड़, बोरा रेस, मेंढक दौड़, गुब्बारा रेस, खो-खो, रस्साकशी, 40 मीटर और 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतिस्पर्धा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अवध कॉलेजिएट के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों के रूप में सहयोग प्रदान किया।
        आज आयोजित प्रतियोगिताओं में नींबू-चम्मच दौड़ में अंकिता (प्रथम), समायरा (द्वितीय), सुमन (तृतीय), बोरा रेस में पवन (प्रथम), छोटा (द्वितीय), विराज (तृतीय), गुब्बारा रेस में  सरफराज व समीर (संयुक्त प्रथम), गौरव व सुलेखा (द्वितीय), मोहित व छाया (तृतीय), मेंढक दौड में यूनुस (प्रथम), जीतू (द्वितीय), शिवराज (तृतीय), 40 मीटर दौड़ में खुशबू (प्रथम), शिवानी (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय), 100 मीटर दौड़ में कृष्णा (प्रथम), लकी (द्वितीय), शेखर (तृतीय), लंबी कूद में अशरफ (प्रथम), इक़बाल (द्वितीय), मोहित (तृतीय) स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं के उपरांत बच्चों के लिए स्नेहपूर्ण लंगर का आयोजन किया गया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को 13 दिसम्बर, 2025 को माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।
        उल्लेखनीय है कि उम्मीद संस्था द्वारा जनपद अयोध्या, कुशीनगर, कानपुर एवं मथुरा में भी ‘स्माइल परियोजना‘ क्रियान्वित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पूर्व में भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चे आज शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास की राह पर अग्रसर हैं।
        इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुश्री अंजली पांडेय, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र मिश्रा तथा उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं सचिव श्री बलबीर सिंह मान भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...