सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या करें जब हो एक या तीन किडनी

                                             12 मार्च वर्ल्ड किडनी डे पर विशेष

नयी दिल्ली, :
हर इंसान के शरीर में दो गुर्दे अथवा किडनी होती हैं, यह तो सर्वविदित तथ्य है और यह भी सभी जानते हैं कि इंसान एक किडनी के सहारे भी सामान्य जीवन जी सकता है और यही वजह है कि लोग कई बार अपनी एक किडनी दान भी कर देते हैं, लेकिन जरा उन लोगों के बारे में सोचिए जो एक ही किडनी के साथ पैदा हुए हैं। इससे भी अधिक विचित्र बात है कि कुछ लोग तीन किडनी के साथ और कुछ बिना किडनी के भी पैदा होते हैं।

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट में सीनियर कंसल्टेंट एंड चीफ ऑफ़ एक्शन किडनी ट्रांसप्लांट, एंड डायलिसिस डिपार्टमेंट डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति का एक किडनी के साथ जन्म लेना असामान्य नहीं है और ऐसे लोग एक किडनी के साथ एकदम सामान्य और स्वस्थ ज़िन्दगी गुजार सकते है। प्रति एक हजार बच्चों में किसी एक का जन्म एक किडनी के साथ होता है।

डा. अग्रवाल के अनुसार एक किडनी वालों को रेनल एजेनेसिस कहते हैं, और तीन किडनी की स्थिति को सुपरन्युमरी किडनी कहते हैं। इन दोनों परिस्थितियों में जीवन अकसर इतना सामान्य होता है कि अमूमन लोगों को पता ही नहीं चलता। किसी दुर्घटनावश, बीमारी और महिलाओं के मामले में गर्भावस्था में जांच के दौरान उन्हें अपनी स्थिति के बारे में मालूम होता है। कई बार बच्चा किसी विकार के चलते बिना किडनी के भी पैदा होता है, लेकिन प्रति तीन हजार में ऐसे बच्चों की संख्या एक होती है और ऐसे बच्चे या तो मृत पैदा होते हैं और या फिर जन्म के कुछ ही घंटों तक जीवित रहते हैं।

जेपी अस्पताल नोएडा में डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ़ यूरोलोजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, कोऑर्डिनेटर किडनी ट्रांसप्लांट प्रोग्राम डॉक्टर अमित कुमार देवड़ा ने बताया कि दो किडनी वाले सामान्य लोगों को भी किडनी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए, लेकिन एक किडनी के साथ पैदा होने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को दर्दनिवारक दवाएं खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा किसी भी एंटी बायोटिक दवा का सेवन केवल अपने डॉक्टर के निर्देश पर ही करें। ब्लड प्रेशर की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि रक्तचाप सामान्य न होने पर रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं, जिससे किडनी की नियमित प्रक्रिया पर असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि डायबिटीज उन तमाम रोगों में से एक है जिसका सबसे ज्यादा असर किडनी के संचालन पर पड़ता है और यहाँ तक कि किडनी ट्रांसप्लांट के बहुत से मामलों में मूल बीमारी डायबिटीज ही होती है। शुगर का कम ज्यादा होना सीधे किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। एक किडनी के साथ पैदा होने वाले बच्चों के माता पिता को विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है।

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट में चीफ एंड सीनियर कंसल्टेंट, यूरोलॉजी एंड केटीयू डॉक्टर अतुल गोस्वामी ने तीन किडनी के साथ पैदा होने वाले लोगों की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास के क्रम में किडनी बनते समय एक बड से एक तरफ दो किडनी विकसित हो जाती हैं, और इस तरह व्यक्ति में कुल तीन किडनी हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि सामान्य शरीर में किडनी पसलियों के ढांचे की हड्डी से ढकी रहती हैं और बहुत सी दुर्घटनाओं में सुरक्षित रहती हैं, लेकिन यदि शरीर में तीसरी किडनी हो तो यह पसलियों की सुरक्षा से हटकर निचले हिस्से में होती है। ऐसे में यह किसी बड़ी चोट अथवा दुर्घटना की स्थिति में क्षतिग्रस्त हो सकती है। लोगों को किडनी और इससे जुड़े पहलुओं के संबंध में जागरूक करने के लिए हर वर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरूवार को ‘वर्ल्ड किडनी डे’ मनाया जाता है।

डा. गोस्वामी ने कहा कि अगर किसी को पता है कि उसके शरीर में तीन किडनी हैं तो ऐसे व्यक्तियों को मार्शल आर्ट्स, कराटे या किसी भी जोखिम भरे खेल न खेलने या सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बिना सुरक्षा यह तीसरी अतिरिक्त किडनी क्षतिग्रस्त होकर बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकती है। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात यह है कि शरीर में तीसरी किडनी की उपस्थिति उस जगह के अन्य अंगों के विकास को प्रभावित कर सकती है, जिससे अन्य जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...