सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वामी विवेकानंद ने कहा हमारा धर्म सभी धर्मो की जननी है - स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज विश्वेश्वरैया हाल, लखनऊ में आयोजित ‘‘युवा प्रतिनिधि संवाद‘‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म सभी धर्माें की जननी है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से हूँ। जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढाया। यह बात स्वामी विवेकानंद ने बहुत पहले शिकागो धर्म सम्मेलन में कह दी थी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर देश गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ आज विपक्षीगण हमारे ही धर्म को नीचा दिखाने पर तुले है। उनका यह सपना साकार होने वाला नहीं है। 
श्री सिंह ने कहा कि दलितों, वंचितों व शोषितों के सर पर छत, तन पर वस्त्र, घर में भोजन, बीमारी में इलाज की व्यवस्था सरकार कर रही है। साथ ही साथ बिना किसी धर्म जाति में भेद करते हुए सबको गैस, आवास, शौचालय, बिजली, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वाथ्य बीमा दे रही है। वहीं सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि 2024 तक हर घर में नल पहुंचेगा।
श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी एक गरीब का बेटा दिन रात गरीबों के लिए काम कर रहा है। उसे राहुल गांधी चोर कहते है। सोनिया भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती है, भारत माता का अपमान नेहरू ने यह कह कर ना किया होता कि मुझे हिन्दू ना कहो। तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ की स्थापना नहीं करते। इस देश का विभाजन नेहरू ने धर्म के आधार पर किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों का न्यौछावर एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के नाम पर कर दिया। इन्द्रिरा गांधी ने करपात्री जी के आन्दोलन में 1966 में हजारों साधुओं की गोलियों से भून कर हत्या करवा दी। राजीव गांधी के समय हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ। सोनिया जी ने राम को काल्पनिक कह कर हिन्दूओं की आस्था को अपमानित किया। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में कानून का राज है। सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश ने देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में एक तबके को गुमराह किया है। जबकि यह कानून देश में किसी की नागरिकता लेता नहीं है बल्कि नागरिकता देता है। योगी जी ने सभी धर्माचार्यों से बात कर तीन दिनों में पूरे प्रदेश में शान्ति स्थापित किया। अब कोई देश में बम नहीं पटक रहा है। देश के दुश्मनों को बार्डर पर ही भून दिया जा रहा है। भारत संतो का देश है। शान्ति प्रिय देश है, यहां सभी धर्मों का सम्मान है। आप सभी युवा देश का भविष्य है सर पर बर्फ, सीने में आग, मुंह में शक्कर, पैरों में चक्कर, चरैवेति चरैवेति के साथ गरीब नारायण की सेवा करते हुए राष्ट्र की सेवा करें।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद संजय सेठ, दयाशंकर मिश्रा, राकेश त्रिपाठी व अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...