मॉस्को ,: रूसी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस और तुर्की के बीच हुए समझौते के अनुरूप सीरिया के इदलिब में संघर्ष विराम प्रभावी हो गया है।
सीरिया में शांति के लिए बने रूसी सैन्य केन्द्र ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 11 बजे से इदलिब में संघर्ष विराम शुरू हो गया।
गौरतलब है कि अगस्त 2019 में संषर्ष विराम की घोषणा के बावूजद रूस समर्थित सीरियाई शासन ने जिहादियों के कब्जे वाले इदलिब में हाल के महीनों में हमले तेज किए हैं । उत्तर पश्चिमी सीरिया के इस इलाके पर जिहादियों कर कब्जा है जिसे तुर्की के विद्रोहियों का समर्थन है।
सेना की यह घोषणा तब आई है जब एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इर्दोआन से इस्तांबुल में बातचीत की थी।
वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...
टिप्पणियाँ