जयपुर, : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने शनिवार को यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की जो लगभग 45 मिनट चली।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शनिवार को यहां राज्यपाल मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।
टिप्पणियाँ