सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली में भारी यातायात जाम

नयी दिल्ली, : गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर कई सड़कें बंद रहने के कारण बृहस्पतिवार को लुटियंस दिल्ली में यातायात जाम लग गया और हजारों लोगों को अपने-अपने गंतव्यों तक जाने में दिक्कतें हुई।


धौला कुआं, भीकाजी कामा पैलेस, आईटीओ और प्रगति मैदान में भारी यातायात जाम लग गया।


दिल्ली पुलिस के अनुसार, रिहर्सल परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई और राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले तक चली।


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिहर्सल के दौरान राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात बाधित रहा।


मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध रहीं लेकिन उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास बंद रहा।


दिल्ली से लगती सीमाओं से बुधवार को रात दस बजे बृहस्पतिवार दोपहर को रिहर्सल पूरी होने तक किसी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। भारी वाहनों को आईएसबीटी सराय काले खां और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जाने की अनुमति दी गई।


तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर यातायात बाधित रहा।


गणतंत्र दिवस के लिए भी राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार को शाम छह बजे से रविवार को परेड खत्म होने तक किसी वाहन को आवाजाही की मंजूरी नहीं दी जाएगी।


एक यातायात परामर्श के अनुसार, सी हेक्सागन-इंडिया गेट पर परेड के तिलक मार्ग पार न करने तक शनिवार को देर रात दो बजे से यातायात बंद रहेगा।


रविवार को सुबह पांच बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद रहेगा।


इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूनेस्को के विश्व धरोहरों में शामिल जयपुर शहर और गुजरात के पाटण में मशहूर बावड़ी तथा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की झांकियां दिखाई जाएगी।


केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर जम्मू कश्मीर पहली बार परेड में भाग लेगा।


कुल 22 झांकियों में से 16 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की होंगी। दिल्ली छावनी में बुधवार को एक कार्यक्रम में इन झांकियों का अनावरण किया गया।


असम और मेघालय पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...