सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार मिटाने में सहायक : देशराज


 


अमरोहा। राष्ट्रीय सूचना का अधिकार परिषद की एक बैठक मौहल्ला अहमदनगर में विनोद मौर्य के आवास आयोजित की गयी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सूचना का अधिकार परिषद का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया है। इस संगठन के माध्यम से गरीब को उसका हक दिलाया जा रहा है तथा भ्रष्टारियों की नाक नथेल डालने का किया जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव सिंह ने पुरूषोत्तम सरन करौतिया को मण्डल अध्यक्ष व देशराज चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौकें पर रिजबान राजपूत, प्रियंका गौतम, मुन्नालाल गौतम, चौधरी कोमल सिंह, शब्द कुमार, आशिष चन्द्रा, रवि सागर, विनोद कुमार गार, काका, विपुल, कालेराणा, नदीम अहमद, रामदास, महेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहें।


 


टिप्पणियाँ